विकासखंड के राजकीय इंटर कॉलेज उज्जवलपुर का हीरक जयंती समारोह दूसरे दिन भी जारी रहा। समारोह में दूसरे दिन महिला मंगल दलों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। साथ ही आयोजन समिति ने विद्यालय से पढ़े हुए पुरातन छात्रों का सम्मान किया। बुधवार को समारोह का समापन किया जाएगा। इस दौरान विधायक अनिल नौटियाल भी समारोह में शामिल हुए।