देवाल। मनरेगा के भुगतान को लेकर आयोजित ग्राम प्रधानों की बैठक में बीडीओं के नहीं पहुंचने पर ग्राम प्रधानों ने खंड विकासधिकारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रधान संघ ने शीघ्र मनरेगा का भुगतान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। मनरेगा का दो करोड़ 15 लाख का कुशल मजदूरों व सामग्राी अंश का भुगतान रुका है।