आजादी के 79 वर्ष बाद भी पिण्डरघाटी के कई गांव संचार सुविधा से वंचित, क्षेत्रवासियों ने 2027 विधानसभा चुनाव बहिष्कार की दी चेतावनी। थराली। आजादी के 79 वर्ष बाद भी विकासखंड देवाल की पिंडर घाटी के सौरीगाड़, उदयपुर, खेता, मानमती, रामपुर, तोरती आदि गांवों में संचार सुविधा सुचारु रूप से नहीं होने के कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। ग्रामीणों का कहना हैं नेटवर्क नहीं होने के कारण आपातकालीन स्थिति में कोई सूचना देना मुश्किल हो जाता है। वर्तमान समय में सरकार डिजिटल इंडिया की बात करती है, लेकिन नेटवर्क नहीं होने के कारण सरकारी काम -काज,राशन कार्ड, मनरेगा की केवाईसी और ग्राहक सेवा केंद्र (सीएससी) आदि कार्य नहीं हो पा रहे हैं।