क्षेत्र के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बामेश्वर शिवालय में सावन मास के पावन अवसर पर आयोजित 11 दिवसीय शिव महापुराण कथा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। मां दक्षिण काली सेम नागराजा तथा समस्त क्षेत्रवासियों के सहयोग से आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में भगवान शिव की भक्ति का वातावरण बना हुआ है। श्रद्धालु जलाभिषेक, बेलपत्र अर्पित कर कथा श्रवण तथा प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं।