फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: पोखरी में महाशिवरात्रि पर आस्था और उत्साह, शिवालयों में पहुंचे श्रद्धालु

क्षेत्र में महाशिवरात्रि का पावन पर्व श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और दिनभर जलाभिषेक तथा पूजा-अर्चना का क्रम चलता रहा। बामेश्वर, रैसू, बीणेश्वर, बसुकेदार, पुष्केश्वर, सलना, महण सहित क्षेत्र के सभी शिव मंदिरों में तड़के से ही श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचने लगे थे। भक्तों ने व्रत और अनुष्ठान रखकर भगवान शिव के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर जल, दूध, पुष्प और बेलपत्र अर्पित किए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें