विकासखंड थराली, देवाल और नारायणबगड़ की आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। आशा कार्यकर्ताओं ने उन्हें राज्य कर्मचारी घोषित करने और न्यूनतम 25 हजार रुपये मासिक मानदेय तय करने की मांग उठाई।