कर्णप्रयाग में अमर उजाला के दोस्त पुलिस कार्यक्रम के तहत जीजीआईसी की छात्राओं ने थाने का भ्रमण किया। इस दौरान थानाध्यक्ष ने छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली और थाने में होने वाले कामों की जानकारी दी। थानाध्यक्ष राकेश भट्ट ने छात्राओं को गुड टच बेड टच, साइबर अपराध, ऑनलाइन गेमिंग सहित अन्य अपराधों की विस्तुत जानकारी दी। वहीं महिला एसआई निशा पांडे ने छात्राओं को आपातकालीन नंबरों की जानकारी देते हुए उनके उपयोग के बारे में बताया। छात्राओं ने कहा कि अमर उजाला की इस पहल का उन्हें फायदा मिलेगा।