फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: दो दुकानों से पॉलिथीन पकड़ी, छह हजार जुर्माना

Sat, 11 Jan 2025 10:27 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। प्रतिबंधित पॉलिथीन के बढ़ते इस्तेमाल को लेकर नगर पालिका की ओर से दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। दुकानों में पॉलिथीन का उपयोग करने पर दो व्यापारियों का छह हजार का चालान किया गया। साथ ही पॉलिथीन भी जब्त कर ली।
शुक्रवार को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नरेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में पालिका कर्मचारियों ने सिमली, कर्णप्रयाग के मुख्य बाजार और पोखरी पुल में दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सिमली में एक दुकान में पॉलिथीन का प्रयोग करने पर व्यापारी का पांच हजार और कर्णप्रयाग में एक दुकान का एक हजार का चालान किया गया। अधिशासी अधिकारी नरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस मौके पर सफाई निरीक्षक नितिन सती, अवर अभियंता हरीश मैठाणी, अंकित नेगी, विनोद बरमोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैविक, अजैविक कूड़ा अलग-अलग देने की अपील
कर्णप्रयाग। नगर पालिका सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के दौरान लोगों को जैविक और अजैविक कूड़े को अलग-अलग देने की अपील की गई। नगर पालिका के सफाई निरीक्षक नितिन सती ने बताया कि 3 जनवरी से शुरू हुए अभियान के तहत नगर पालिका के सभी वार्डों में यह अभियान चलाया जा रहा है। डोर-टू-डोर कूड़ा इकट्ठा करने वाले पर्यावरण मित्रों को घरों से गीले और सूखे कूड़े को अलग-अलग लेने की प्रक्रिया बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि कई लोग खुले में कूड़ा फेंक रहे हैं। ऐसे में खुले में कूड़ा फेंकने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें