फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: शारीरिक शिक्षकों के पद खत्म करने का विरोध

Mon, 16 Dec 2024 05:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। चमोली के राजकीय शिक्षक संघ ने हाईस्कूल और इंटर स्तर पर शारीरिक शिक्षकों के पद खत्म करने का विरोध किया। शिक्षकों ने शारीरिक शिक्षा सहित सभी वैकल्पिक विषयों के सृजन की मांग की। कहा कि अब प्रांतीय कार्यकारिणी के नेतृत्व में ठोस निर्णय लेकर इन विषयों के सृजन के लिए अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप भंडारी ने कहा कि उत्तराखंड शासन के 9 दिसंबर 2024 के शासनादेश में हाईस्कूल में शारीरिक शिक्षकों के पदों पर भर्ती नहीं होगी। वहीं इंटर स्तर पर काॅमर्स सहित संस्कृत, संगीत व तमाम उन विषयों को नहीं रखा गया है जिन्हें छात्र विकल्प के तौर पर पढ़ते रहे हैं। शिक्षक संघ के महामंत्री प्रकाश चौहान ने बताया कि इस मामले में रणनीति तैयार करने के लिए प्रांतीय कार्यकारिणी को ज्ञापन भेजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें