फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: महाविद्यालय कर्णप्रयाग में लाइब्रेरी बनाई लेकिन बैठने की व्यवस्था नहीं

Sun, 15 Dec 2024 04:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में लाइब्रेरी तो है लेकिन छात्र-छात्राओं के बैठकर पढ़ने की व्यवस्था नहीं है। महाविद्यालय प्रशासन की ओर से छात्र-छात्राओं की मांग पर कला संकाय के भवन के भूतल में बरामदे के एक कोने पर बैठने की व्यवस्था की है लेकिन शोर-शराबे के बीच वह ठीक से पढ़ाई नहीं कर पाते हैं।
विज्ञापन

महाविद्यालय में वर्तमान में 1500 से अधिक छात्र-छात्राएं हैं लेकिन लाइब्रेरी में बैठकर पढ़ने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। छात्रसंघ अध्यक्ष प्रीतम सिंह, सचिव राहुल धुनियाल, कपिल रावत आदि ने कॉलेज में एक अलग से हॉल का निर्माण करने की मांग की। ताकि छात्र-छात्राएं बिना शोर शराबे के एकाग्रता से पढ़ाई कर सकें। वहीं प्राचार्य प्रो. बीएन खाली का कहना है कि महाविद्यालय के पास सिंचाई विभाग के ऊपर करीब 107 नाली भूमि है लेकिन वहां तक पहुंच मार्ग की समस्या है। अगर वहां तक पहुंच मार्ग बन जाए तो मिल जाता है तो बड़ी लाइब्रेरी बनाई जा सकती है। फिलहाल कॉलेज में ही वैकल्पिक व्यवस्था ही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें