ज्योतिर्मठ गुरुद्वारे में प्रकाश पर्व पर दर्शनों को पहुंचे सेवादार। संवाद
फोटो
ज्योतिर्मठ। गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व ज्योतिर्मठ गुरुद्वारे में धूमधाम के साथ मनाया गया। गुरुद्वारे में सुबह सुखमणी का पाठ किया गया और उसके बाद अरदास की गई। साथ ही लंगर भी लगाया गया। गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि हेमकुंड साहिब के मुख्य पड़ाव ज्योतिर्मठ में प्रकाश पर्व उत्सव के साथ मनाया गया। लोग सुबह से गुरुद्वारे में मत्था टेकने पहुंचे और लंगर का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर गोविंदघाट और ज्योतिर्मठ गुरुद्वारे के सेवादार मौजूद रहे। संवाद