फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: गैरसैंण की आरती का उत्तराखंड महिला अंडर 23 में चयन

Sun, 05 Jan 2025 04:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गैरसैंण। घंडियाल मल्ला के फुलढुंगी बस्ती निवासी आरती भंडारी (21) का उत्तराखंड महिला अंडर 23 क्रिकेट टीम के लिए चयन हुआ है। आरती भंडारी उत्तराखंड टीम में बतौर बल्लेबाज खेलेंगी। आरती के चयन होने पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

आरती के पिता बचन सिंह गांव मेंं खेती और मजदूरी करते हैं और माता बचुली देवी गृहणी हैं। पिता बचन सिंह ने बताया कि आरती ने इंटर की पढ़ाई जनता इंटर काॅलेज घंडियाल से की। 12वीं पास करने के बाद वह चार साल पूर्व सेना में सेवारत चाचा अमर सिंह के परिवार के साथ देहरादून में रह रही है। जबकि इन दिनों आरती गुजरात के राजकोट में खेल अभ्यास कर रही है। अब उसका चयन महिला अंडर 23 क्रिकेट टीम के लिए हुआ है। बचन सिंह की तीन बेटियों में से आरती सबसे छोटी है। आरती के चयन पर विधायक अनिल नौटियाल, पूर्व विधायक सुरेंद्र नेगी, ब्लाॅक प्रमुख शशि सौंरियाल, पूर्व जिपंस महेश जुयाल, हीरा फनियाल, प्रधान त्रिलोक सिंह, बलवंत सिंह आदि ने खुशी जताई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें