गोपेश्वर। मौसम में आ रहे बदलाव के कारण वायरल के साथ ही खांसी, जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में लोग इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों ने इस मौसम में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने के लिए कहा है।
जिला अस्पताल में हर दिन 70 से 80 मरीज खांसी और जुकाम के पहुंच रहे हैं। सुबह से ही अस्पताल में मरीजों की भीड़ लग रही है। फिजिशियन डॉ. अमित जैन का कहना है कि जिला अस्पताल में वायरल के साथ ही खांसी और जुकाम के मरीज अधिक आ रहे हैं। उन्होंने ठंड से बचने के साथ ही उबला पानी पीने के लिए कहा। कहा कि जब भी घर से बाहर निकलें मास्क का उपयोग जरूर करें। संवाद