फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: जिला अस्पताल में बच्चों के लिए तैयार किया वार्ड

Tue, 07 Jan 2025 10:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



गोपेश्वर। एचएमपीवी के भारत में दस्तक देने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। बच्चे इस वायरस से अधिक प्रभावित हो रहे हैं। इसके तहत चमोली जिला अस्पताल गोपेश्वर में बच्चों के लिए अलग वार्ड तैयार किया गया है और आठ बेड लगाए गए हैं। हर बेड पर ऑक्सीजन की व्यवस्था है। जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुराग धनिक का कहना है कि जिला अस्पताल में बच्चों के लिए अलग से वार्ड तैयार किया गया है। वार्ड को पूरी तरह से चाक-चौबंध रखा गया है।
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग। जिला चिकित्सालय में वायरल फीवर से पीड़ित बच्चों के प्रतिदिन 25 से 30 मामले आ रहे हैं। अस्पताल के मुख्य परिसर सहित कोटेश्वर में बच्चों के इलाज के लिए सभी तैयारियां की गई हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डा. मोनिका राणा ने बताया कि बच्चों में सामान्य बुखार, खांसी और कफ की शिकायत मिल रही है। अन्य किसी प्रकार के संक्रमण के कोई लक्षण नहीं मिले हैं। बच्चों के वार्ड को तैयार किया गया है, जिमसें सभी सुविधाएं की गई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें