क्या शिवपाल यादव के बाद अपर्णा यादव की होगी समाजवादी पार्टी में वापसी? क्या अपर्णा फिर आएंगी अखिलेश यादव के साथ? भारतीय जनता पार्टी में अपर्णा यादव को अब तक नहीं मिला कोई भी बड़ा मौका। अपर्णा यादव के बीजेपी में शामिल होने के बाद से अब तक प्रदेश में कई चुनाव हो चुके हैं, लेकिन उनको मौका नहीं मिला। या यूं कहें कि, बीजेपी ने अब तक हुए चुनावों में अपर्णा पर नहीं जताया भरोसा। मैनपुरी चुनाव में डिंपल यादव की जीत के बाद अपर्णा को लेकर हो रही हैं कई तरह की चर्चा। ........तो आइए इन सभी सवालों का जवाब आज हम आपको इस वीडियो में बताते हैं।
दरअसल, अपर्णा यादव ने गुजरात की जीत पर खुशी व्यक्त की तो सोशल मीडिया यूजर्स डिंपल यादव का जिक्र करने लगे। अपर्णा यादव ने अपनी सोशल मीडिया हैंडल से लिखा कि, “गुजरात विधानसभा में ऐतिहासिक और प्रचंड जीत पर देवतुल्य जनता और कार्यकर्ताओं का हार्दिक आभार। यह गुजरात की विजय है। यह विकास और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति जन – जन के विश्वास की विजय है।”
अपर्णा यादव के गुजरात वाले ट्वीट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स समाजवादी पार्टी की नेत्री डिंपल यादव का जिक्र करने लगे। दरअसल, मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी में हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव ने जीत दर्ज की है। इसी को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि वह डिंपल यादव को भी बधाई दे दें। सोशल मीडिया यूजर्स के ट्वीट के बाद देवरानी अपर्णा यादव ने भाभी डिंपल यादव की जीत के लिए उन्हें बधाई दी है। अपर्णा यादव ने ट्वीट कर मैनपुरी, रामपुर और खतौली उपचुनाव में विजयी सभी प्रत्याशियों को जीत की बधाई दी है।
अपर्णा यादव ने अपने ट्वीट कर लिखा, "आदरणीय डिंपल यादव भाभी को जीत की बहुत बधाई। उत्तर प्रदेश में मैनपुरी, रामपुर एवं खतौली उपचुनाव में विजयी सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई। भारतीय जनता पार्टी ने रामपुर की सीट पर पहली बार विजय प्राप्त की है, इसके लिए आकाश सक्सेना समेत रामपुर के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई।"