आखिर यूपी में कांग्रेस की 17 सीटों पर कौन-कौन लड़ेगा चुनाव? समाजवादी पार्टी से गठबंधन होने के बाद वाराणसी की सीट भी कांग्रेस के खाते में आई है। यहां से पार्टी के दो बड़े नेता अजय राय और राजेश मिश्रा अपनी किस्मत आजमाते रहे हैं। राजेश मिश्रा को भी वाराणसी सीट पर दावेदार माना जा रहा है, लेकिन अजय राय के कारण उनकी संभावनाएं कमजोर हो सकती हैं।