फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फटाफट अंदाज में उत्तर प्रदेश चुनाव से जुड़ी हर बड़ी खबर

वीडियो डेस्क,अमर उजाला.कॉम Updated Mon, 22 Nov 2021 07:32 PM IST

 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' आज कन्नौज पहुंचा। ऐतिहासिक और धार्मिक रूप से समृद्ध कन्नौज में तीन विधानसभा क्षेत्र हैं। 2017 चुनाव में दो सीटों पर भाजपा और एक पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ने जीत हासिल की थी।'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' सोमवार को पहुंचा तो यहां के लोगों ने खुलकर चुनावी मुद्दों पर बात की। रोडवेज बस स्टैंड पर 'चाय पर चर्चा' में आम लोगों ने कई बातें कहीं। कुछ लोग रोजगार और सुविधाओं के नाम पर सरकार से नाराज दिखे तो कुछ सुरक्षा आदि के मसले पर सरकार के साथ नजर आए।

 2022 में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' आज यानी सोमवार को देश की आधी आबादी के बीच पहुंचा। इत्र की नगरी कही जाने वाली कन्नौज में महिलाओं ने सुरक्षा और महंगाई को लेकर खुलकर बात की। इस दौरान देश की आधी आबादी ने वर्तमान सरकार के कामकाज की तारीफ भी और कुछ कमियां भी गिनाई।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें