फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलाभित समूह योजना : प्रथम चरण में 269 छात्रों को स्कूल आवंटित

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। अलाभित समूह योजना के तहत शैक्षिक सत्र 2025-26 के पहले फेज की लॉटरी विकास भवन सभागार में डीडीओ की अध्यक्षता में निकाली गई। 269 छात्रों को स्कूल आवंटित किए गए। 35 छात्र ऐसे रहे जिन्होंने वही स्कूल भरा था जो पहले छात्रों को मिल चुके थे। इसलिए उन्हें फिर आवेदन करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत अलाभित समूह और दुर्बल वर्ग के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले इसके लिए हर साल निजी स्कूलों में इनका प्रवेश कराया जाता है। सालना एक लाख आमदनी वाले अभिभावक अपने बच्चों के आवेदन कराते है। इसके लिए लॉटरी प्रक्रिया अपनाई जाती है। जिले में स्कूलों का भी आवंटन शासन स्तर से होता है। इसमें शैक्षिक सत्र 2025-26 में एक से 20 दिसंबर तक 375 छात्रों ने आवेदन किए थे।
जांच में बीएसए और बीईओ ने 304 आवेदनों को सत्यापित कर पोर्टल पर अपलोड करवाया। 71 आवेदनों में कोई न कोई कमी होने से निरस्त कर दिए गए थे। मंगलवार को पहले फेज की लॉटरी विकास भवन सभागार में जिला विकास अधिकारी संजय पांडेय की अध्यक्षता में निकाली गई, उसमें 269 छात्रों को स्कूल आवंटित किए गए। 35 छात्र ऐसे रहे जिन्होंने उसी स्कूल में आवेदन किया था जिसमें चयनित छात्रों का हो चुका था इसलिए उन्हें दूसरे चरण में शामिल होने को कहा गया। अलाभित समूह योजना के प्रभारी डीडीओ ने बताया कि पहले फेज की आवेदन प्रक्रिया पूरी हो गई है। दूसरे फेज के लिए आवेदन एक से 20 जनवरी तक होंगे, 24 जनवरी को लॉटरी निकाली जाएगी। तीसरा फेज एक से 20 फरवरी, 24 को लॉटरी और चौथा फेज के आवेदन एक से 20 मार्च तक किए जा सकेंगे।
विज्ञापन

24 मार्च को लॉटरी प्रक्रिया से स्कूल आवंटित होंगे। उन्होंने बताया कि अभी कुल कितने स्कूलों का आवंटन हुआ इसका पता नहीं है। शासन से ही साइड पर स्कूल भेजे जाते हैं। चारों चरणों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्कूलाें की सही संख्या मिल पाएगी।

सीमावर्ती गांव बंदरभोज क्षेत्र में नेपाल के रास्ते पर जाते बाइक सवार। संवाद- फोटो : आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त करतीं छात्राएं।

सीमावर्ती गांव बंदरभोज क्षेत्र में नेपाल के रास्ते पर जाते बाइक सवार। संवाद- फोटो : आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त करतीं छात्राएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें