बागपत में अग्रवाल मंडी टटीरी के लोहा व्यापारी विष्णु मित्तल उर्फ बंटी के चमरावल रोड स्थित प्रतिष्ठान पर तीन नकाबपोश सशस्त्र बदमाशों 90 हजार की नकदी समेत लाखों का सामान लूट लिया। व्यापारी ने बहादुरी के साथ तमंचाधारी एक बदमाश से लोहा लिया। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।