फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस पर प्रतिबंधित लगना चाहिए: सांसद बर्क

आरएसएस देश में गलत कर रही है। इस नजरिये से आरएसएस पर प्रतिबंध लग जाना चाहिए। देश को बांटने का काम भी आरएसएस ने किया है। इससे देश के अंदर लोगों में भेदभाव बढ़ रहा है और एकता पर असर पड़ रहा है। यह कहना है संभल के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क का। सांसद ने अपने दीपा सराय स्थित आवास पर मीडिया से बातचीत की। एक सवाल के जवाब में कहा कि देश को हिंदू राष्ट्र बनाने की बात कहना पूरी तरह गलत है। देश की आजादी में हमारे बुजुर्ग शामिल रहे और यह उनका अपमान है। सांसद ने कहा कि आजादी की लड़ाई में हिंदू और मुसलमान एक साथ लड़े और संविधान ने भी सभी के लिए बराबर अधिकार दिए। एक अन्य सवाल पर सांसद ने कहा कि भाजपा की देश में 470 सीट कभी नहीं आ सकती है। दरअसल रविवार को जगतगुरु रामभद्राचार्य का एक बयान वायरल हुआ था। जिसमें उन्होंने कहा था कि 80 फीसदी आबादी हिंदुओं की होनी चाहिए और 470 सीट पर हिंदू सांसद होना जरूरी हैं। तभी भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें