जुनावई थाना क्षेत्र के गांव काशीपुर गांव में बीती रात कुदरत ने ऐसा कहर बरपाया कि एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। मूसलाधार बारिश और आसमान में कड़कती बिजली गिरने से ग्रामीण के घर की छत भरभरा कर गिर गई। मलबे में दब कर कक्षा पांच की छात्रा की मौत हो गई। जबकि दंपति घायल हो गए।