पुराने टायरों को मशीनों के जरिये नया बनाकर बाजार में बेचने की शिकायत को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट ने टीम के साथ चंदौसी मार्ग पर दो स्थानों पर छापेमारी की। एक स्थान पर छोटे टायर को रिपेयर करने वाली मशीन मिली जबकि दूसरे गोदाम में नए पुराने तमाम टायरों का स्टॉक मिला। जीएसटी रजिस्ट्रेशन से लेकर बिजली को लेकर जांच पड़ताल की गई। पास में ही टायरों के साथ-साथ बड़ी मात्रा में रॉ मैटेरियल भी मिला लेकिन यह साफ नहीं हो सका कि पुराने टायर किस स्थान पर नए बनाए जा रहे हैं।