फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी कब्रिस्तान भूमि पर बनी मस्जिद बुलडोजर से ध्वस्त,गांव छावनी में तब्दील नजर आया

नखासा क्षेत्र के कसेरुआ गांव में कब्रिस्तान की सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद मुस्तफा कादरी को बुलडोजर से तोड़ दिया गया। प्रशासन ने तहसीलदार कोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई की। करीब 120 वर्गमीटर सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। मस्जिद की 55 फीट ऊंची मीनार को हाइड्रा मशीन से ढहाया गया। इस दौरान गांव में भारी फोर्स को तैनात किया गया और निगरानी के लिए जवान लगाए गए। डीएम और एसपी भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने कार्रवाई को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। चार बुलडोजर लगाकर कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई शाम तक पूरी की गई। कार्रवाई के दौरान मस्जिद की पहली मंजिल से आई लव मोहम्मद लिखे पोस्टर और हरे रंग का झंडा मिला है। एसपी ने ऐसे पोस्टर छपवाने वालों पर कार्रवाई कराए जाने की बात कही है। मस्जिद ढहाने के लिए नगर पंचायत सिरसी से चार बुलडोजर, डंपर ट्रैक्टर और 20 सफाईकर्मी लगाए गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें