सरायतरीन के मोहल्ला भूड़ा में वसीम के हैंडीक्राफ्ट कारखाने में भीषण आग लग गई। कारखाने में केमिकल के ड्रम होने के कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। करीब 500 मीटर दूर से भी आग का धुआं दिखाई देने लगा। एहतियातन आसपास के करीब एक दर्जन घरों को खाली कर लिया गया। पुलिस के संभल और बहजोई से दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग पर पानी डालकर बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। इस बीच केमिकल के ड्रम के फटने की आवाज भी आती रही। आग की घटना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है, हालांकि आसपास के घरों की छतों पर लोग जमा होकर नजारे को देख रहे हैं। लोग ऊपर वाले से आग पर काबू पाए जाने के लिए दुआएं कर रहे हैं। सीओ आलोक कुमार भी मौके पर पहुंचे हैं।