संभल में भटक कर गांव धतरा तक पहुंचे तेंदुए को सुरक्षित पकड़ तो लिया गया लेकिन जाल में घिरे बेजुबान जानवर पर उसके बाद किए गए जुल्मों से उसकी जान चली गई। इस दौरान सीओ अनुज चौधरी घायल हो गए हैं। बृहस्पतिवार सुबह खेतों में देखे जाने पर ग्रामीणों ने लाठी-डंडे लेकर उसे दौड़ाना शुरू कर दिया था। जान बचाने के लिए भागते समय तेंदुआ रामकुंवर सैनी के घर में घुस गया। घर में शोर मचा तो तेंदुआ शौचालय में जा बैठा। सूचना के एक घंटे बाद पुलिस और उसके आधे घंटे बाद वन विभाग की टीम वहां पहुंच गई।