उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की उपशाखा संभल ने नई तहसील परिसर में धरना दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम डॉ.राजेंद्र पैंसिया को सौंपा। इसमें साजिशन गलत तरीके से फंसाए जाने की नीयत से साधारण शिकायत के आधार पर एंटी करप्शन विजिलेंस टीम द्वारा जबरन ट्रैप की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की गई है।