संभल हिंसा के मुख्य आरोपी शारिक साटा के खिलाफ पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। अदालत के आदेश पर नखासा थाना क्षेत्र के दीपासराय स्थित उसके मकान पर कुर्की की गई। कार्रवाई के दौरान चार थानों की पुलिस और पीएसी की एक प्लाटून मौके पर मौजूद रही। प्रशासन ने यह कार्रवाई भारतीय न्याय संहिता की धारा 84 के तहत की है।