यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा का आगाज सोमवार को हिंदी विषय के सरल पेपर से हुआ। चंदौसी में पहले दिन हुई हिंदी की परीक्षा में दोनों पारियों में 3,110 छात्र- छात्राएं अनुपस्थित रहे। सभी 77 केंद्रों पर परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई गई। विद्यार्थियों की केंद्रों पर तलाशी के बाद ही उन्हें परीक्षा कक्षों में प्रवेश कराया गया। केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।