रविवार को बवाल के बाद डीएम राजेंद्र पैंसिया ने 30 नवंबर तक संभल में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। सामाजिक, राजनीतिक व जनप्रतिनिधि संगठनों को बिना अनुमति प्रवेश नहीं मिलेगा। मंगलवार को राहुल गांधी और सपा के प्रतिनिधिमंडल के आने की सूचना पर पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया। बॉर्डर पर चेकिंग की गई। मनोटा में बैरियर लगाकर वाहन चेक किए। हाालंकि राहुल गांधी या अन्य कोई जनप्रतिनिधि संभल नहीं पहुंचा।