चंदौसी तहसील क्षेत्र के थाना कुढ़फतेहगढ़ के गांव गुरसरी में होली की राम-राम की जगह जय भीम बोलने को लेकर विवाद हो गया। दो पक्षों में जम कर लाठी-डंडे चले और पथराव हो गया। जिसमें चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का उपचार कराया है। साथ ही एक पक्ष की ओर से चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।