धन वर्षा के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के एक और सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर किया है। आरोपी के पास से मिले मोबाइल में धनवर्षा तांत्रिक क्रिया के लिए लड़कियों की फीते से नापते हुए वीडियो व धनवर्षा कराते हुए की व्हाट्सएप के माध्यम से वीडियो का आदान प्रदान और कई वीडियो रिकॉर्डिंग पाई गई हैं। पैरों का मिलान, हाथों का मिलान करते जैसे कई वीडियो मिली हैं।