उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव का चुनावी बिगुल भले ही न बजा हो पर, प्रदेश की सियासत दिन व दिन चुनावी रंग में दिखने लगी है। हर रोज नये-नये नारे गढ़े जा रहे है। बिना नाम लिये राजनीतिक तंज कसे जा रहे है। जिससे प्रदेश की जनता चुनावी माहौल का मजा लें रहे ही है। ऐसे में पीएम मोदी ने गोरखपुर में जनसभा को सम्बोधित करते हुए सपा की लाल टोपी कर तंज कसा था, जिसके जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि 'लाल रंग सद्भावना-रिश्तों का रंग है' और 'भाजपा रिश्तों को नहीं समझती'