अयोध्या रेप केस के आरोपियों के मोबाइल फोन से भी राज खुल सकते हैं। इसके लिए दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन की फोरेंसिक जांच कराई जाएगी। सर्विलांस टीमें इस पर कार्य कर रही हैं। माना जा रहा है कि इससे भी केस को मजबूत बनाने में पुलिस को काफी मदद मिल सकती है।