यूपी के तीन बार मुख्यमंत्री और देश के रक्षामंत्री रहे दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण पुरस्कार की जगह सपाइयों ने भारत रत्न दिए जाने की मांग की है। सपा नेताओं की इस मांग का बहू डिंपल यादव, शिवपाल यादव और स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी समर्थन किया। वहीं, मुलायम की छोटी बहू और भारतीय जनता पार्टी की नेता अपर्णा यादव ने कहा कि जो मिल गया, उसे स्वीकार करना चाहिए सवाल नहीं।