फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 666 बोरी तस्करी का चीन का लहसुन किया नष्ट

Wed, 25 Dec 2024 04:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। क्षेत्र अंतर्गत टिकुलहिया गांव के पास स्थित नगर पंचायत के डंपिंग ग्राउंड पर मंगलवार को नेपाल से तस्करी कर भारत लाया गया 666 बोरी चीन का लहसुन नष्ट किया गया। कस्टम विभाग की ओर से चल रही कार्रवाई को देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ जुटी रही। हालांकि इस दौरान कस्टम विभाग के उच्चाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


कस्टम डिप्टी कमिश्नर वैभव कुमार सिंह ने बताया की भारत नेपाल बॉर्डर के रास्ते नेपाल से तस्करी कर चीन का लहसुन लाया गया था। जिसकी जांच कराई गई। रिपोर्ट के मुताबिक, इस तरह के सामान को मानव उपयोग के लिए उपयुक्त नहीं मानी गई है, इसलिए इसे काफी सुरक्षा व्यवस्था के साथ नष्ट करवाया जा रहा है। वहीं निचलौल कस्टम अधीक्षक केएन सिंह ने कहा की कार्रवाई में बरामद 666 बोरी चाइनीज लहसुन को जांच के बाद नगर पंचायत के डंपिंग ग्राउंड में पहले जेसीबी से रौंदते हुए नष्ट किया गया। फिर जेसीबी से खोदाई कर दफना दिया गया।
इतना ही नहीं आसपास के लोगों को इसके गंध से कोई दिक्कत न हो इसके लिए ब्लीचिंग पाउडर का भी प्रयोग किया गया है। इन्होंने आगे कहा की डॉक्टरों के मुताबिक, चीन के लहसुन में फंगस से गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। साथ ही इसमें कीटनाशकों का स्तर भी काफी ऊंचा देखा गया है। क्योंकि कीड़ों से बचाने के लिए इस पर मेथाइल ब्रोमाइड का भी इस्तेमाल किया जाता है, जिसकी वजह से चाइनीज लहसुन को खाने से पेट की बीमारियां जैसे अल्सर, इन्फेक्शन आदि होने का खतरा रहता है। इस जहरीले लहसुन के सेवन से किडनी से जुड़ी बीमारियां हो जाती हैं। इसीलिए प्रतिबंधित होने के बावजूद ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में इसकी तस्करी बढ़ी है। इस दौरान कस्टम विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें