फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कड़ी सुरक्षा के बीच यूपी बोर्ड परीक्षाएं शुरू, जांच के बाद मिला परीक्षार्थियों को प्रवेश

अरुन पाराशर Updated Wed, 18 Feb 2026 05:51 PM IST

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो गई हैं। कासगंज में परीक्षा के लिए 64 केंद्र बनाए गए हैं। हाई स्कूल में 21717 और इंटरमीडिएट में 8645 छात्र शामिल होंगे। पहले दिन हजारों परीक्षार्थी विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देने पहुंचे। जिला प्रशासन की ओर से सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती तथा पुलिस बल की मौजूदगी सुनिश्चित की गई है। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें