कासगंज के पटियाली थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में एक महिला की बरामदगी की मांग को लेकर मंगलवार सुबह पटियाली-बदायूं हाईवे पर ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। सुबह 9 बजे लगे जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जानकारी के अनुसार थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के ग्राम कादरगंज निवासी 40 वर्षीय मीना देवी पत्नी नत्थू सिंह 6 जुलाई की शाम 8 बजे घर से यह कहकर निकली थीं कि गांव निवासी सद्दाम पुत्र अजीम से उधार के पैसे लेने जा रही हैं। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश की मोबाइल बंद होने पर 8 जुलाई को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।