कासगंज में सुमंत कुमार माहेश्वरी इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को मध्याह्न भोजन खाकर 55 बच्चे बीमार पड़ गए। इनमें से 26 की हालत अधिक बिगड़ गई। भोजन खाते ही बच्चों को उल्टियां होने लगीं। कुछ बच्चे पेट दर्द के कारण कराहने लगे। इससे विद्यालय में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में जिला अस्पताल फोन किया गया। सूचना पर एंबुलेंस और चिकित्सकीय टीम ने तत्काल विद्यालय पहुंचकर प्राथमिक परीक्षण करने के बाद गंभीर हालत वाले 26 बच्चों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।