फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गंगा में नहाते चार बच्चे डूबे...तीन को बचाया, एक लापता

अरुन पाराशर Updated Sun, 06 Jul 2025 01:37 PM IST

कासगंज के कछला में गंगास्नान करते हुए चार बच्चे डूब गए। इनमें से तीन को तुरंत गंगा में कूदकर गोताखोरों ने बचा लिया। जबकि एक बच्चा लापता हो गया। जनपद फिरोजाबाद के महादेव नगर के गली नंबर 10 निवासी समर (10) पुत्र जितेन्द्र कुमार , (प्रांशू 14) , अंश और बंश अपने मामा संजीव कुमार के साथ गंगास्नान करने कछला आये थे। मामा अपने पितृदेव को गंगास्नान कराने आये थे। सभी नाै लोग एक साथ आये थे और गंगास्नान कर रहे थे। अचानक गहरे पानी में जाने से चारों बच्चे डूबने लगे, जिनमें प्रांशू, अंश और बंश को गोताखोरों ने तुरंत गंगा में कूदकर बचा लिया। समर गहरे पानी में जाकर लापता हो गया। माैके पर पुलिस पहुंच गई। लापता बच्चे की तलाश जारी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें