फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बाढ़ के बाद अब गंगा की धारा से कटान...किसानों को सता रही ये चिंता

कासगंज में उतर रहे गंगा के जलस्तर के साथ ही गंगा की धारा ने कटान तेज कर दिया है। अब तक कई किसानों की जमीन गंगा कटान की चपेट में आ चुकी हैं। एक भवन भी गंगा में समा चुका है, जबकि दूसरा भवन भी कटान के मुहाने पर है। ऐसी स्थिति में तीन गांव के किसान बेहद चिंतित हैं। किसानों ने पटियाली पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारियों को स्थिति की देते हुए अन्य स्थान पर भूमि आंवटित करने की मांग भी उठाई है। किसानों का कहना है कि कटान नहीं रुका तो सैकड़ों बीघा कृषि भूमि बर्बाद हो जाएगी। किलौनी पर हो रहे कटान में रोहताश के भवन का एक हिस्सा कट गया है जबकि एक अन्य भवन कटान के मुहाने पर है। गंगा की धारा कुछ मीटर दूरी पर ही है ऐसे में यह भवन भी कटान की चपेट में आ सकता है। सुन्नगढ़ी के किसान राजवीर ने बताया कि पहले तो खेतों में बाढ़ से बर्बादी हुई और बची कसर कटान ने पूरी कर दी है। बाढ़ में काफी क्षति हुई। कई मकान गिर गए। अब लगातार कटान होने से खेती की भूमि लगातार गंगा में समा रही है। यह कटान पिछले कई दिनों से चल रहा है, लेकिन इसे रोकने के लिए अभी तक कोई प्रयास नहीं हुए हैं। वहीं ग्रामीण आनंद, अब्दुल मन्नान, सूरज पाल, नरेंद्र कुमार, रोहताश, पीतंबर, जगदीश सहित अन्य ग्रामीणों ने 20 सितंबर को तहसील दिवस में कटान की स्थिति की अधिकारियों को जानकारी दी। अधिकारियों ने पीड़ित किसानाें को भरोसा दिया। किसानों ने खाली पड़ी भूमि के आवंटन की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें