फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सराफा कारोबारी से वसूली, दो सिपाहियों पर मुकदमा; इंस्पेक्टर समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित

कासगंज में सराफा कारोबारी से तीन लाख रुपये की अवैध वसूली के मामले में मंगलवार को दो सिपाहियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। एक सिपाही एसओजी की टीम में तैनात था तो दूसरा पटियाली कोतवाली में। कारोबारी ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री, डीजीपी और एसपी समेत अन्य उच्चाधिकारियों से की थी। मामले में एसपी ने गोपनीय जांच कराई तो अवैध वसूली के आरोप सही पाए गए। मामले में एसपी ने सख्त कार्रवाई करते हुए एसओजी प्रभारी, पटियाली इंस्पेक्टर समेत दोनों नामजद सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि सराफा कारोबारी ने एसपी से अवैध वसूली की शिकायत की थी। एसपी की गोपनीय जांच में आरोप सही पाए जाने पर दो सिपाहियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अलावा एसओजी प्रभारी, पटियाली कोतवाली प्रभारी सहित दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें