जौनपुर के बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के कुशहा गांव की एक महिला पशुपालक के गाय का गर्भपात हो गया। महिला का आरोप है कि चिकित्सक के न रहने पर पशु अस्पताल में तैनात चपरासी ने इलाज किया था। फिलहाल, मामले को संज्ञान में लेते हुए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. ओपी श्रीवास्तव ने संबंधित पशु चिकित्सक को नोटिस जारी स्पष्टीकरण मांगा है।