बरसठी थाना क्षेत्र के बारीगांव बाजार में रविवार भोर करीब चार बजे तीन फीट चौड़े गलियारे के विवाद में चाचा ने धारदार हथियार से अपने दो सगे भतीजों पर हमला कर दिया। हमले में राज सिंह (25) और उदय सिंह (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।