जौनपुर के मछलीशहर-वाराणसी मार्ग पर एनएच-731 के जंघई बाईपास स्थित फ्लाईओवर निर्माण कार्य में तेजी आ गई है। जंघई और बरियारपुर स्टेशन के बीच गार्डर चढ़ाने के बाद अब शटरिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार 20 जुलाई तक स्लैब ढलाई पूरी होने की संभावना है। अवर अभियंता ओपी प्रसाद ने बताया कि जंघई-बरियारपुर स्टेशन के बीच करीब 10 दिन पहले गार्डर रखने का कार्य पूरा हो गया था। अब शटरिंग का कार्य कराया जा रहा है। इससे पहले जंघई-नीभापुर स्टेशन के बीच स्लैब ढलाई का कार्य पूरा किया जा चुका है।