जौनपुर के सभी 29 थानों पर शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें कुल 70 शिकायत पत्र मिले। इसमें महज 20 शिकायतों का ही समाधान हो पाया। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने जलालपुर थाने पर शिकायतें सुनीं और समाधान के लिए राजस्व कर्मियों को मौके पर जाकर निस्तारण का आदेश दिया। हालांकि कई थानों पर अधिकारी नहीं मिले तो कहीं आयोजन देर से शुरू हुआ