सिकरारा के शेरवा ग्रामसभा के प्रधान भैयालाल जायसवाल ने बाजार स्थित अपनी मिठाई की दुकान से 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को पौधे वितरित किए। गांव के प्यारेलाल की पत्नी जड़ावती को भी पौधा भेंट किया गया, जिसे पाकर उन्होंने खुशी जताई।