फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जन आरोग्य मेले में 19 मरीजों का हुआ इलाज, बुखार, डायरिया और खुजली की शिकायतें ज्यादा

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमालपुर में रविवार को जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में कुल 19 मरीजों का इलाज किया गया। जमालपुर पीएचसी में आयोजित मेले में इलाज कर रहे डॉक्टर आरके यादव ने बताया कि वर्तमान में बुखार, डायरिया और खुजली रोग के रोगी आ रहे हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है। आवश्यक एंटीबायोटिक, बुखार और डायरिया व अन्य सीजनल बीमारियों की दवा उपलब्ध है। जिन रोगियों की स्थिति गंभीर होती है, उन्हें सीएचसी मछलीशहर भेजा जाता है। रविवार को मेले में 6 पुरुष, 8 महिलाओं और 5 बच्चों का इलाज किया गया है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमालपुर डॉक्टर आरके यादव, राय साहब चौहान वरिष्ठ प्रयोगशाला सहायक, हरवंश कुमार गौतम नेत्र परीक्षण अधिकारी, माला देवी एएनएम एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमालपुर के अंतर्गत आने वाली समस्त आशा बहुएं उपस्थित रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें