जिले में कोहरे के कारण अब शनिवार को लोगों को काफी परेशानी हुई। सुबह दृश्यता यह थी कि सड़र पर आठ-दस कदम दूर तक ठीक से नहीं दिख रहे थे। ऐसे में करीब आठ बजे तक लाइट जलाकर ही वाहन चलाए। जनपद में वायु गुणवत्ता सूचकांक 187 पर पहुंच गया। सुबह से ही मौसम में आए बदलाव के कारण लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम हो गई, जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। वहीं कई ट्रेनें देरी से स्टेशन पर पहुंची ।