फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जौनपुर में धूमधाम से मनाया जा रहा ईद का त्योहार

प्रगति चंद Updated Mon, 31 Mar 2025 11:25 AM IST

जौनपुर जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में सोमवार को ईद उल फितर का त्योहार मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने अपने क्षेत्र के मस्जिद व ईदगाहों के निर्धारित समयानुसार नमाज अदा की और एक दूसरे को गले लग के बधाई दी। एक दूसरे से मिलने के लिए लोग घरों पर भी गए, जहां सेवई और पकवानों का दौर चला। शाहगंज में ईद की सुबह पुरानी सब्जी मंडी स्थित बड़ी मस्जिद, नजीराबाद स्थित मस्जिद शाहिद रिजवान,इराकियाना स्थित पुराना मरकज, शाहपंजा स्थित मस्जिद बागे फिरदौस, मस्जिद बारादरी, हमजा मस्जिद भांदी, पीर साहब मस्जिद भांदी, समेत सभी मस्जिदों में नमाज अदा की गई। बड़ी तादाद में लोगों ने नमाज अदा कर मुल्क में अमन चैन की दुआ की। नमाज के बाद सड़कों पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। सभी ने एक दूसरे को गले लगकर मुबारकबाद दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें