गर्मी की छुट्टियों और शादी-विवाह के बाद लोग महानगरों की ओर लौट रहे हैं, जिससे ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। जौनपुर सिटी, मुंगराबादशाहपुर और जंघई रेलवे स्टेशन पर कोच इंडिकेटर, पेयजल और छाया जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। अमृत भारत स्टेशन योजना में चयनित होने के बावजूद इन स्टेशनों की व्यवस्थाएं सवालों के घेरे में हैं।